एसईसीएल की बलरामपुर भूमिगत खदान में हथियारबंद बदमाशों का धावा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सूरजपुर :- एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 20 से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी और लाखों रुपये मूल्य की केबल काटकर फरार हो गए।
घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की है। बदमाश खदान के पंखा घर में घुसे और ऑपरेटर को अपने कब्जे में ले लिया। केबल काटे जाने के कारण खदान की बिजली आपूर्ति और वेंटिलेशन (पंखा) व्यवस्था घंटों ठप रही, जिससे भूमिगत खदान के संचालन पर भी गंभीर असर पड़ा।
विशेष रूप से यह चिंता का विषय है कि खदान की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक त्रिपुरा राइफल के जवान तैनात हैं, इसके बावजूद बदमाशों का हथियार के साथ अंदर घुसना और वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार, पिछले 5-6 दिनों में इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है, जबकि पिछले एक साल में दर्जनों बार केबल चोरी की वारदातों सामने आ चुकी हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं और कर्मचारियों को मिल रही धमकियों के बाद खदान कर्मियों में भय और आक्रोश का माहौल है। कर्मचारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की है। #Surajpur #SECL #Bishrampur #BalrampurMine #CableTheft #ChhattisgarhNews #MineSecurity #TripuraRifles #BreakingADNNews #CrimeNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments