टीटीई से बहस, रिटायर्ड आर्मी जवान ने राजधानी एक्सप्रेस में की फायरिंग.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने टीटीई से बहस के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। यह घटना झारखंड के धनबाद से कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। गोली चलने की घटना के तुरंत बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया। आरोपी को कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि हरपिंदर सिंह के पास 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था और वह नशे की हालत में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से सवार हो गया था। इसी बात को लेकर जवान की टीटीई से बहस हो गई और उसने आवेश में आकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।
बताया जाता है कि रिवॉल्वर में 6 गोली लोड थी, जिसमें से उसने एक राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन फायरिंग की आवाज से ट्रेन पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जवान नशे की हालत में था और वह गलत ट्रेन में चढ़ गया था। उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
हरपिंदर सिंह गुरदासपुर का रहने वाला है और साल 2019 में सिख रेजीमेंट से हवलदार के पद से रिटायर्ड हुआ था। मेडिकल जांच के लिए जाने के दौरान उसने ट्रेन में घटी घटना का जिक्र करते हुए अपनी गलती पर पछतावा भी प्रकट किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments