आरंग विधानसभा को ₹1.51 करोड़ की सौगात: पिरदा और तुलसी में सड़क-नाली निर्माण को मिली स्वीकृति....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :- आरंग/रायपुर: आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार नई दिशा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत क्षेत्र के पिरदा और तुलसी गांव में कुल ₹1.51 करोड़ के सड़क और नाली निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कैबिनेट मंत्री और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की पहल से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों का तेजी से विस्तार हो रहा है।
पिरदा में ₹1.13 करोड़ और तुलसी में ₹37.85 लाख के कार्य मंजूर -
स्वीकृत प्रोजेक्ट्स के तहत पिरदा में रोशन के घर से भुवन के घर तक सड़क और नाली निर्माण के लिए ₹1.13 करोड़ (113.35 लाख रुपये) मंजूर किए गए हैं। वहीं, तुलसी में झलाराम की दुकान से मुक्तिधाम तक सड़क और नाली निर्माण के लिए ₹37.85 लाख की स्वीकृति मिली है। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत ₹1.51 करोड़ (151.20 लाख रुपये) है।
सरकार की प्राथमिकता में है ग्रामीण विकास -
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











.jpg)
Comments