google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरंग: मंदिर हसौद के जुगेसर में 26 वर्षीय महिला की सीमेंट के पोल से कुचलकर हत्या....

Aug 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आरंग: राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय महिला की सीमेंट के खंभे (पोल) से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हो गई है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर लहूलुहान शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल का मुआयना करने पर पुलिस को खून से सने सीमेंट के पोल के दो टुकड़े मिले। माना जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने बेहद नृशंसता से महिला के सिर पर पोल से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस सहित आला अधिकारी, फॉरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। क्राइम सीन को तुरंत सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है। आरोपी का सुराग लगाने के लिए आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है, ताकि हत्या के कारणों और आरोपी का पता लगाया जा सके। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चाकूबाजी और हत्या के मामलों से आम जनता में भारी आक्रोश है। दिनदहाड़े और बेखौफ अंदाज में हो रही इस तरह की वारदातों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस का दावा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, इस जघन्य हत्याकांड ने स्थानीय निवासियों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html