रायपुर में नाले के पास मिला अज्ञात शव, मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लालपुर शराब दुकान के पास बने नाले में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शख्स कौन था और यहां तक कैसे पहुंचा। शुरुआती तौर पर यह साफ नहीं हो सका है कि मौत किन हालातों में हुई है। क्या यह किसी हादसे का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments