google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ANTF-कोमाखान पुलिस ने जब्त किया 80.4 किग्रा गांजा, 48.4 लाख की संपत्ति...

8 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद :- महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार से 80.400 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में ओडिशा निवासी एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख 20 हजार रुपये है। गांजा, कार और मोबाइल समेत कुल 48 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
















पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में एंड-टू-एंड और वित्तीय जांच पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय सीमा सहित प्रमुख मार्गों पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। कोमाखान थाना पुलिस की टीम एनएच-353 पर ग्राम टेमरी स्थित जांच नाका में वाहनों की चेकिंग कर रही थी।


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला और एक पुरुष कार में ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और ANTF की टीम ने राजमार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार शुरू किया। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। कार चालक ने अपना नाम अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायकिया, थाना रायकिया, जिला कंधमाल ओडिशा बताया।


वहीं चालक के बगल वाली सीट पर बैठी महिला ने अपना नाम जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ, उम्र 26 वर्ष, निवासी किलाकिया, थाना सारंगढ़, जिला कंधमाल ओडिशा बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर गांजे की कुल मात्रा 80 किलो 400 ग्राम पाई गई। इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के कंधमाल से छत्तीसगढ़ के रायपुर ले जाने की बात कही है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रायपुर में गांजे की खेप किस व्यक्ति को दी जानी थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल कार क्रमांक DL 2 CAX 0153 को भी जब्त किया गया है। कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 48 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त करने की जानकारी दी है।


दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 159/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के संपर्कों, मोबाइल फोन और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही कंधमाल से रायपुर तक गांजे की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html