google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं नियमित उपयोग के लिए विशेष ध्यान दें.....

7 minutes ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज सुबह 11 बजे जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की। 




















बैठक में जिले में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, सदस्य, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में चौधरी ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त चलाए जा रहे अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध क्लीनिक पाए जाने पर उसे सील करें। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में जो शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित हैं, उन पर विभागीय जांच की कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की कार्रवाई प्रारंभ करें। सांसद चौधरी ने कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि अधिक से अधिक नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाए ताकि अधिकतम लाभ प्राप्त हो। सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और अनेक योजनाएं चल रही हैं, लेकिन इनका उद्देश्य तभी पूरा होगा जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर इन्हें धरातल पर उतारें। 


सांसद चौधरी ने कहा कि वीबीरामजी योजना अंतर्गत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें। साथ ही मुक्तिधाम और पीडीएस भवनों के लिए स्वीकृति दें। उन्होंने कहा कि मजदूरों का भुगतान 15 दिवस में अनिवार्य रूप से हो। सामुदायिक शौचालयों के उपयोग पर कहा कि शौचालय नियमित रूप से खुले एवं उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित हो। जिले में 495 सामुदायिक शौचालय हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल एप्प तैयार कर इसकी माॅनिटरिंग की जाए। बैठक में स्वामित्व योजना अंतर्गत बैंक, भू-अधिकार पत्र को शिविरों में वितरण के निर्देश दिए हैं। जिले में 78 हजार लक्ष्य के अनुरूप 76 हजार 821 पट्टे तैयार हैं, जिनमें से 71 हजार 675 वितरण कर दिया गया है। उन्होंने पशुपालन में अधिक से अधिक लोगों को उन्नत नस्ल के गाय, बकरी वितरण करने के निर्देश दिए है। साथ ही सड़कों में विचरण कर रहें आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए निर्देश दिए हैं। 


बैठक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत स्पांसरसिप योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पात्र हितग्राहियों का जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नाम चयन करने कहा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए जिन सड़कों में गड्ढे हैं एवं मरम्मत की आवश्यकता है, उसे ठेकेदारों को निर्देशित कर दुरूस्त कराया जाए। उन्होंने विशेषकर बेलसोंडा से साराडीह मार्ग पर मरम्मत की आवश्यकता बताई। बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने शिकायतों के निराकरण के निर्देश देते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल जीवन मिशन, शिक्षा, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास आदि की विस्तृत समीक्षा की।


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की किसी भी योजना में किसी भी नागरिक, हितग्राही को अतिरिक्त राशि देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोगों के विरुद्ध एफ आई आर करने के निर्देश दिए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html