स्लग, अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने....
एंकर, भगवान शिव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र है, वे इस मामले के किंगपिन हैं। उन्होंने अरुण पन्नालाल की पूरी हिस्ट्री की जांच की मांग की। चंद्राकर ने धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपों की भी जांच कराने की मांग करते हुए प्रशासन से हाई लेवल जांच की मांग की।
वहीं, पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में बीजेपी ने अराजकता का माहौल बनाया है। बीजेपी जाति को जाति से लड़ाने और आग में घी डालने का काम कर रही है। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा कि समय-समय पर काम की समीक्षा होगी और काम नहीं करने वालों को पनिशमेंट भी मिलेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)







Comments