बुजुर्ग ने मासूम को मौत के मुंह से निकाला, आ गया था करंट की चपेट में.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मासूम बच्चा बारिश की वजह से सड़क पर भरे पानी में गिर गया. उस पानी में करंट था, इस वजह से वह तड़पने लगा | इस दौरान एक बुजुर्ग की सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर बच्चे की जान बचाई, इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने रहे, इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है, लोग बुजुर्ग की सराहना कर रहे हैं, जानकारी के अनुसार, यह मामला वाराणसी के चेतगंज थाने के हबीबपुरा इलाके का है, इस घटना से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया था |
उस जगह पर बिजली का खंभा भी था, जिसमें करंट उतर आया | वहां पर एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया और पानी में गिर गया, उसी दौरान सड़क पर सवारियों को लेकर एक ई-रिक्शा वहां से गुजरा. लोगों ने बच्चे को करंट से तड़पते देखा तो रिक्शा रुक गया, बच्चे पानी में करंट की वजह से तड़पता देख एक बुजुर्ग आगे आए और बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी करंट के झटके लगे. इससे वह पीछे हट गए, इस दौरान एक अन्य बुजुर्ग ने सड़क पर ट्रैफिक रोकने के लिए हाथ से इशारा किया, इसके बाद बुजुर्ग ने एक व्यक्ति से डंडा मांगा और फिर दोबारा डंडे के सहारे बच्चे को बचाने की कोशिश की |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments