google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह पर FIR दर्ज, बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग का आरोप...

Jul 28
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

दुर्ग (छत्तीसगढ़):- दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह (निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड, वार्ड नं. 39) के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। ​शिकायतकर्ता प्रविन्दर सिंह चाने (निवासी: मालवीय नगर, दुर्ग) ने आरोप लगाया है कि लखन सिंह ने उनकी कीमती जमीन को औने-पौने दामों में हड़पने के लिए डराया-धमकाया और बंदूक की नोक पर जबरन दस्तखत करवाए।

​एफआईआर में सामने आई मुख्य बातें - ​बंदूक दिखाकर धमकी: पीड़ित का आरोप है कि लखन सिंह ने अपने ऑफिस में बिठाकर लाइसेंसी बंदूक की नोक पर सौदा करने और सरकारी मूल्य पर रजिस्ट्री कराकर बाजार मूल्य का पैसा बाद में देने की धमकी दी। ​फर्जीवाड़ा और जबरन हस्ताक्षर: शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कागजात पढ़ने का मौका दिए बिना जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और रजिस्ट्री की कॉपी भी नहीं दी। ​व्हाट्सएप पर धमकी: आरोपी पर आरोप है कि उसने मैसेज और कॉल के जरिए कानूनी पचड़े में फंसाने और झूठे मामले दर्ज कराने की धमकियां दीं।

​अवैध प्लॉटिंग और धोखाधड़ी का आरोप -

​स्थानीय सूत्रों और शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लखन सिंह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग (Illegal Plotting) के कारोबार से जुड़ा रहा है। खसरा नंबरों में हेरफेर कर और फर्जीवाड़े के जरिए जमीनों को अपने या अन्य नामों से बेचना और खरीदारों/मालिकों को डराना-धमकाना उसकी कार्यशैली का हिस्सा बताया गया है।

​पुलिस कार्रवाई -

​मोहन नगर पुलिस ने प्रविन्दर सिंह चाने की शिकायत पर धारा 296 और 351(2) (भारतीय न्याय संहिता - BNS) के तहत प्राथमिकी (FIR No. 0533) दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html