google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गंदगी और कचरा फैलाने पर पुरानी शराब भट्ठी संचालक पर 25 हजार रुपये का ई-जुर्माना....

Aug 19
1 min read
  • निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने जयस्तम्भ चौक के पास मल्टी लेवल पार्किंग परिसर के पीछे पुराना शराब भट्टी की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी मिलने एवं कचरा फैलाने से सम्बंधित जनशिकायतें सही मिलने पर तत्काल किया 25000 रू का ई जुर्माना.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर एवं अन्य सम्बंधित जोन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 45 के अंतर्गत जयस्तम्भ चौक के समीप मल्टी लेवल पार्किंग परिसर के पीछे पुराना शराब भट्टी की स्वच्छता व्यवस्था का जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान पुराना शराब भट्टी में गन्दगी पायी गयी एवं कचरा फैलाया जाना पाया गया |

प्राप्त जनशिकायतें सही मिलने पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर के निर्देश पर स्थल पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पुराना शराब भट्टी के सम्बंधित संचालक छोटेलाल निषाद को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायत देते हुए भविष्य के लिए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी देकर तत्काल स्थल पर सम्बंधित पुराना शराब भट्टी संचालक पर 25000 रू का ई जुर्माना करने की कार्रवाई कर प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html