शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रैक्टर से भिड़ी, नर्स की मौके पर मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धमतरी :- छत्तीसगढ़ में हुए दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धमतरी में जहां हादसे में एम्बुलेंस सवार नर्स की जान गई है | पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।
हादसा आज धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ है, जहां मृत व्यक्ति के शव को रायपुर से जगदलपुर ले जा रही एम्बुलेंस संबलपुर के पास डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस हादसे में एम्बुलेंस सवार शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जो कि जगदलपुर के महारानी हॉस्पिटल में नर्स थी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments