google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद स्कूल की बेटी सिमरन सिब्बा टॉप और 21 बच्चो के मेरिट आने पर पिछली कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता पर आज गर्व हुआ- विकास उपाध्याय

May 10, 2024
2 min read

आज स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची सिमरन सिब्बा ने टॉप किया और 21 बच्चो ने कक्षा 10वी में मेरिट स्थान प्राप्त किया है साथ ही 12वी के टॉप टेन के रेंक में आय 20 बच्चो में 7 बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल के रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वी और 12वी का रिजल्ट घोषित किया, सिमरन सिब्बा ने पूरे प्रदेश में टॉप करते हुये 10वी में 99.5% मार्क्स प्राप्त किया।

विकास उपाध्याय ने आज पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर घर का बच्चा शिक्षित हो और अंग्रेज़ी मीडियम में पढ़ाई करे , इसके लिये स्वामी आत्मानंद स्कूल पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में खोला गया, आज 10वी और 12वी के नतीजे जारी हुये जिसमे स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले 10वी के 21 बच्चो ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया और 12वी में टॉप टेन रेंक में 7 बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल के रहे जिसमें सिमरन सिब्बा ने 10वी में 99.5% मार्क्स के साथ टॉप किया।

आज मुझे हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर गर्व हो रहा है कि हमारी सरकारी स्कूल की बच्चियों ने आज टॉप किया है। छत्तीसगढ़ की पूर्व की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को नवाचारों के माध्यम से अनेकों योजनाएं दी जिसमे से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल प्रमुख था आज इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे राज्य के साथ साथ पूरे देश मे अपना कीर्तिमान रच रहे है आज बेटी सिमरन सिब्बा के साथ बाकी होनहार बच्चो के इस प्रदर्शन से काँग्रेस पार्टी के "गड़बो नवा छत्तीसगढ़" का सपना साकार होता हुआ दिख रहा है। विकास उपाध्याय ने अपने बयान में प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार की देन है जिसमे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पूरी मुफ्त स्कूली शिक्षा के साथ पढ़ने-लिखने के लिए कॉपी किताब और यूनिफॉर्म भी निशुल्क सरकार के माध्यम से दिया जाता था। काँग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि कल 10 तारीख दिन शुक्रवार को काँग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल उन बच्चों का सम्मान करेगा जिन्होंने अपने इस कीर्तिमान से प्रदेश का नाम रोशन किया है

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html