सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात: लटोरी को मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब गंभीर मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा। क्षेत्रीय विधायक और राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल पर यहां एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) 108 एंबुलेंस की सौगात मिल गई है। इस नई सेवा का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह रही कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष मांग रखे जाने के महज 12 घंटे के भीतर यह एंबुलेंस लटोरी पहुंच गई।

सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि दूरस्थ अंचलों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस एंबुलेंस के आने से दुर्घटनाओं या गंभीर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर क्रिटिकल केयर और उच्च चिकित्सा संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने में खासी मदद मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित निर्णय के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार भी जताया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के एक कार्यक्रम के दौरान लटोरी स्वास्थ्य केंद्र के लिए इस एंबुलेंस की मांग रखी गई थी, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक दिन के भीतर वाहन उपलब्ध करा दिया।

इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में बाबूलाल अग्रवाल, नूतन विश्वास, महेश्वर पैकरा, बीना गुप्ता, ठाकुर सिंह पैकरा, सुमित्रा राजवाड़े और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments