दीपावली से पहले रायपुर में चला बड़ा अतिक्रमणरोधी अभियान...
दीपावली पर्व के पूर्व मुख्य सड़क मार्गो में यातायात सुगम और सुव्यवस्थित करने नगर निगम जोन 7 क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमणरोधी अभियान |
नगर निगम जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल, टीम प्रहरी महिला कर्मचारियों ने चलाया अभियान |
मुख्य मार्गो में अतिक्रमण करने वालों, कचरा फैलाने वालों से वसूला गया लगभग 60 हजार रूपये जुर्माना, दो दिन में स्वतः सफाई नहीं करवाई, तो की जायेगी कड़ी कार्रवाई |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों की सुविधा और मुख्य सड़क मार्गों पर सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत विशेष अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया। यह अभियान जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा के नेतृत्व और जोन 7 कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही की उपस्थिति में संचालित किया गया।
इस दौरान नगर निवेश विभाग की उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल और 'टीम प्रहरी' की महिला कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों और मुख्य मार्गो में कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर कुल लगभग 60 हजार रूपये का जुर्माना किया गया |
आमानाका शराब भट्ठी संचालक को भारी गन्दगी और कचरा पाए जाने पर जुर्माना किया गया और दो दिन के भीतर स्वयं के व्यय से सफाई करवाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा की स्थिति में निगम अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की सम्बंधित शराब भट्ठी संचालक को स्थल पर चेतावनी जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही द्वारा दी गयी | अभियान दीपावली के पूर्व अच्छी व्यवस्था जनहित में कायम करने आगे भी लगातार महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जारी रहेगा | #Raipur #RaipurMunicipalCorporation #Zone7 #ShwetaVishwakarma #DrTruptiPanigrahi #AntiEncroachment #ChhattisgarhNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments