भटगांव सब्जी बाजार आवंटन में धांधली का आरोप, स्थानीय महिलाओं और विपक्ष ने खोला मोर्चा.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
भटगांव (भाठागांव) सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने और बैठने की जगह के आवंटन को लेकर विवाद गहरा गया है। बाजार में सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आवंटन प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस आवंटन में स्थानीय लोगों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। उनकी जगह नए और बाहरी लोगों को इसका सीधा लाभ पहुंचाया गया है। महिलाओं ने मांग की है कि बैठने की जगह को सुव्यवस्थित किया जाए और वर्तमान आवंटन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पूरी प्रक्रिया दोबारा पारदर्शी तरीके से की जाए।
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भी महिलाओं की मांग का समर्थन करते हुए आवंटन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। आकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि यह आवंटन सत्ता पक्ष में बैठे लोगों ने अपने जान-पहचान वालों को फायदा पहुंचाने के लिए एक बंद कमरे में किया है। उन्होंने कहा कि नियमतः आवंटन खुले स्थान पर और पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से होना चाहिए था।
विरोध दर्ज कराते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक यह आवंटन निरस्त नहीं होता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा है कि आज नगर निगम में बैठकर विरोध किया जा रहा है, और यदि मांगें नहीं मानी गईं तो कल भटगांव में चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
आकाश तिवारी (नेता प्रतिपक्ष)
सब्जी बेचने वाली स्थानीय महिला
सतनाम सिंह (पूर्व पार्षद)
#Bhatgaon #VegetableMarket #BhatgaonNews #ChhattisgarhNews #LocalNews #Protest #MarketAllotment #AkashTiwari #भटगांव #सब्जी_बाजार #छत्तीसगढ़_न्यूज #विरोध_प्रदर्शन #नगर_निगम #धांधली #BreakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





















Comments