google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मकड़ी जैसे दिखते हैं एलियन.....

Aug 20, 2023
2 min read
































































यूएफओ एक्सपर्ट ने किया यह दावा एलियंस होते हैं या नहीं, इसकी सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ पाई है। धुंधली तस्वीरों के आधार पर ही लोग अंदाजा लगा बैठते हैं कि असल में एलियंस कैसे दिखाई देते हैं। अब एक एक्सपर्ट ने एलियंस के लुक को लेकर बिलकुल नया खुलासा किया है।

यूके के एवोलुशन एक्सपर्ट रिचर्ड डॉकिन्स ने बताया है कि अगर आपको लगता है कि एलियंस चार पैर पर नहीं बल्कि इंसानों की तरह दो पैरों पर चलते हैं तो आप गलत हो सकते हैं। ये मकड़ी जैसे नजर आ सकते हैं लेकिन इनका साइज हाथी जितना बड़ा हो सकता है। यानी अब तक एलियंस की इंसान के दिमाग में थी, उससे बेहद अलग ही ये तस्वीर होगी। ब्रिटेन के टॉप बायोलॉजिस्ट में रिचर्ड का नाम गिना जाता है। ऐसे में उनके द्वारा ये खुलासा किया जाना अहम है।


ये खुलासा रिचर्ड ने एक ऑनलाइन क्यू एंड ए के सेशन के दौरान किया। इसमें एक शख्स ने उनसे पूछा कि एलियंस असल में कैसे नजर आते हैं। 12 यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि पाए रिचर्ड ने कहा कि अगर वो ऐसे ग्रह से आते हैं जो पृथ्वी जैसी है तो हो सकता है वो इंसानों जैसे ही दिखते हो। लेकिन इसके चान्सेस काफी कम है। लेकिन अगर वो ऐसे ग्रह से आते हैं जहां गुरुत्वाकर्षण कम है तो ये जानवर जैसे भी दिखाई दे सकते हैं। वहीं अगर वहां गुरुत्वाकर्षण ज्यादा है तो आपको चूहे के आकार के एलियंस मिल सकते हैं। 82 साल के प्रोफेसर रिचर्ड अपने फील्ड में काफी बड़े ग्यानी हैं। उन्होंने इवोल्यूशन पर लिखी किताब पर कई अवार्ड जीते हैं।


साइंस के फील्ड में उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं। सोशल मीडिया पर उनके एलियंस से जुड़े इंटरएक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें एलियंस पर यकीन है तो उनका साफ़ जवाब था कि अगर वो हैं तो पृथ्वी से काफी दूर हैं। अगर कभी वो धरती वालों से कांटेक्ट करेंगे भी तो वो रेडियो की तरंगों के जरिये ही होगा। इसके अलावा ऐसा नहीं है कि वो सीधे धरती पर लैंड कर जाएंगे। बता दें कि एलियंस होते हैं या नहीं, इसपर लंबे समय से बहस चल रही है। इनके होने ना होने पर लोग कई तरह की बातें करते तो हैं लेकिन असलियत अभी भी कोसो दूर है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html