अजय चंद्राकर ने बताया कॉमेडी, चरण दास महंत ने लाया अविश्वास प्रस्ताव...

रायपुर : - साय सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई | नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश किया |
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहली बार ये हो रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं | ये स्थिति बताती है कि विपक्ष के सदस्यों को ही उन पर विश्वास नहीं है | इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी सदस्यों का हाथ उठाकर नेता प्रतिपक्ष पर विश्वास होने का समर्थन किया |
इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- ये तो कामेडी हो गई | सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया था, लेकिन विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष को ही समर्थन जुटाना पड़ गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments