दिवाली पर हवाई सफर महंगा, रायपुर से महानगरों का किराया 3 गुना तक बढ़ा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- दीपावली के इस त्योहारी सीजन में घर जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो-सीट की स्थिति के बाद अब हवाई सफर भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। रायपुर से विभिन्न महानगरों के लिए फ्लाइट का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक महंगा हो गया है। बात करें देश के प्रमुख शहर पुणे की तो यहां का किराया करीब 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। जबकि दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट का फेयर भी सामान्य दिनों के मुकाबले 3 गुना महंगा मिल रहा है। ऐसे में दिवाली पर घर जाने की सोच रहे लोगों के लिए मुसीबत हो सकती है।
दिवाली पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ के चलते विमानन कंपनियों ने किराए में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है। पुणे का हवाई किराया बढ़कर 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की उड़ानों के फेयर भी आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह है कि 'फ्लैक्सी फेयर सिस्टम' के कारण दिनभर में टिकटों के दाम एक से डेढ़ हजार रुपए तक बदल रहे हैं। मांग ज्यादा होने पर किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिलता है। वहीं, मांग कम होने पर किराया भी कम हो जाता है। दिवाली के समय में ऐसे भी ट्रेन के अलावा प्लेन में भी हाउस फूल जैसी स्थिति बन जाती है, जिसके चलते किराए में तेजी देखने को मिलती है।
हवाई यात्रा में केवल टिकट खरीदना ही महंगा नहीं है, बल्कि योजना बदलने पर भी यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा, टिकट रद्द कराने या तारीख बदलने पर यात्रियों से 2,000 से 3,500 रुपए तक का अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे यात्रियों की जेब पर और भारी असर पड़ रहा है।
दोनों टिकटों में अंतर-
पुणे ₹19,488–20,000 ₹6,000–7,500 ₹11,988–14,000
दिल्ली ₹9,327–12,000 ₹5,500–6,500 ₹2,827–6,500
मुंबई ₹14,356–15,500 ₹5,500–6,500 ₹7,856–10,000
कोलकाता ₹13,642–14,000 ₹5,000–6,000 ₹7,642–9,000
हैदराबाद ₹11,000–13,000 ₹4,500–6,000 ₹5,000–8,500 |
#RaipurNews #DiwaliTravel #FlightFareHike #ChhattisgarhNews #AirTravel #TravelAlert #FestivalSeason #FlightTickets #PuneFlight #DelhiFlight #MumbaiFlight #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments