google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयरटेल और गूगल क्लाउड ने क्लाउड एडॉप्शन में तेजी लाने और जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को इस्तेमाल करने के लिए लंबी अवधि के लिए करार किया...

May 15, 2024
3 min read
  • एयरटेल और गूगल क्लाउड ने क्लाउड एडॉप्शन में तेजी लाने और जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को इस्तेमाल करने के लिए लंबी अवधि के लिए करार किया

  • दोनों कंपनियां एयरटेल की लीडिंग कनेक्टिविटी और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को गूगल क्लाउड की एआई टेक्‍नोलॉजी के साथ जोड़कर बाजार में संयुक्त रूप से काम करेंगी

  • एयरटेल ने एक इंडस्ट्री लीडिंग आई ओ टी सॉल्यूशन विकसित किया है जो कनेक्टिविटी, गूगल क्लाउड ए आई सर्विसेज और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर को जोड़ता है

  • एयरटेल ने पुणे में 300 से ज्यादा एक्सपर्ट्स के साथ एक डेडीकेटेड मैनेज्ड सर्विसेज सेंटर स्थापित किया है, जिन्हें गूगल क्लाउड और डिजिटल सर्विसेज दोनों में चैंपियन बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

गुरुग्राम, भारत, 13 मई, 2024 - भारती एयरटेल (“एयरटेल”) और गूगल क्लाउड ने आज भारतीय कारोबारियों को क्लाउड सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए दीर्घकालिक सहयोग करार किया है। इस करार के तहत एयरटेल के ग्राहकों के लिए फास्ट-ट्रैक क्लाउड अपनाने और आधुनिकीकरण के लिए गूगल क्लाउड के अत्याधुनिक क्लाउड सॉल्यूशंस का एक सूट पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एयरटेल अपने ग्राहकों को क्लाउड मैनेज्ड सेवाओं का एक सेट प्रदान कर सकेगा। एयरटेल के ग्राहकों में 2,000 से ज्यादा बड़े उद्यम और दस लाख उभरते व्यवसायी शामिल हैं। इस करार के तहत दोनों कंपनियां बड़े और विकासित होते भारतीय पब्लिक क्लाउड सर्विस बाजार को टारगेट कर रही हैं। आई डी सी के मुताबित 2027 तक इस बाजार का आकार 17.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

दोनों कंपनियां इंडस्ट्री लीडिंग ए आई/यम एल सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए कनेक्टिविटी और ए आई टेक्‍नोलॉजी की अपनी विशेज्ञता का इस्तेमाल करेंगी। इसके लिए एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर ट्रेनिंग देगा। ये खास सॉल्यूशन एयरटेल के ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू प्रदान करेंगे। इनमें ट्रेंड-स्पॉटिंग, पूर्वानुमान क्षमताओं, मार्केट वैल्यूएशन, साइट सेलेक्शन, रिस्क मैनेजमेंट और एसेट ट्रैकिंग के लिए एडवांस लोकेशन इंटेलीजेंस क्षमता वाले जियोस्पेशियल एनालिटिक्स सॉल्यूशन शामिल होंगे। इसके अलावा इस करार के तहत विभिन्न भाषाओं में ग्राहकों से संवाद करने वाले अप्लीकेशंस के लिए वॉयस एनालिटिक्स सॉल्यूशन और उपभोक्ताओं के व्यवहार का अंदाजा लगाने, उपभोक्ता की उनकी रुचियों के मुताबिक पहचान करने और कम लागत पर सटीक प्रभाव वाले विज्ञापनों के साथ कॉन्टेंट क्रिएशन करने वाले मार्केटिंग टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस विकसित किए जाएंगे।

इन ऑफर्स के अलावा, एयरटेल ने यूटिलिटी सेक्टर के लिए डिज़ाइन किया गया एक एंड-टू-एंड आई ओ टी सॉल्यूशन भी विकसित किया है। ये कनेक्टिविटी, गूगल क्लाउड सर्विसेज और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। ये बिना किसी बाधा और परेशानी के तेज़ तैनाती को आसान बनाता है।

अपने क्लाउड-आधारित सॉल्यूशन कारोबार को मजबूती देने के लिए एयरटेल ने 300 से ज्यादा एक्सपर्ट के साथ पुणे में एक मैनेज्ड सर्विस सेंटर स्थापित किया है, जिन्हें गूगल क्लाउड सेवाओं का चैंपियन बनाने और विश्व स्तरीय टेक्निकल सॉल्यूशन विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा: “जैसे-जैसे भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी आ रही है वैसे -वैसे अत्याधुनिक क्लाउड और एआई सोल्यूशनों का महत्व बढ़ रहा है। ये इस बदलाव का मुख्य आधार होंगे। हम गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी करके खुश हैं और सरकार, उद्यमों और उभरते व्यवसायों के लिए सुरक्षित और स्केलेबल क्लाउड सॉल्यूशनों के साथ इस बाजार में उपलब्ध मौके का मिलकर फायदा उठा रहे हैं। हम देश में जेनरेटिव ए आई की तैनाती में भी तेजी लाएंगे और समस्याओं को हल करने की इसकी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करेंगे।”

गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा: “एयरटेल के साथ हमारा रणनीतिक सहयोग भारत में क्लाउड और ए आई अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य इस साझेदारी के जरिए ऐसे परिवर्तनकारी सॉल्यूशन तलाशना और विकसित करना है जो एयरटेल के ग्राहकों के अनुभव और बेहतर कर सके।”

एयरटेल अपने मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डिजिटल टीवी ऑफर्स में अपने ग्राहक अनुभवों और इंटरैक्शन को बेहतर करने और अपनी आंतरिक गतिविधियों और संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए गूगल क्लाउड की जेनरेटिव ए आई क्षमताओं का भी लाभ उठाएगा। एयरटेल इन क्षमताओं का विस्तार अपने भारतीय और ग्लोबल बी टू बी ग्राहकों तक भी करेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html