रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में चलाया गया वायु गुणवत्ता सुधार जागरूकता अभियान.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:- आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन और जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु जनजागरूकता रैली निकाली गयी ।
वायु गुणवत्ता सुधार हेतु जनजागरूकता अभियान
रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 33 क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला तेलीबांधा में छात्र - छात्राओं को स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता दीदी द्वारा प्रधान पाठक एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में वायु प्रदूषण, कारण, प्रभाव, व उपाय के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इस पर जागरूक बनाया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)








Comments