google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सूरजपुर के गांवों में घूम रहा 12 हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट....

4 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर :- सूरजपुर जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत महुली सहित आसपास के गांवों में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों का झुंड खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। सूरजपुर जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक, झुंड में शामिल 6 हाथी कोरिया जिले की ओर से आए हैं, जबकि अन्य 6 हाथी प्रतापपुर-रमकोला क्षेत्र से पहुंचे हैं।


हाथियों का यह दल महुली समेत आसपास के गांवों के नजदीक सक्रिय है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों का झुंड खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का दल गांवों के आसपास पहुंचने से जनहानि का खतरा भी बढ़ सकता है। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और ग्रामीणों को उनके नजदीक नहीं जाने की सलाह दे रहा है।


हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उनके रास्ते में न आएं। हाथियों को देखने के लिए उनके नजदीक जाने या उन्हें भगाने की कोशिश करने से बचना चाहिए। जंगल और खेतों की ओर जाते समय भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वन विभाग की ओर से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html