विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में अग्रसेन जयंती महोत्सव में की शिरकत...
घायल गौमाता के त्वरित इलाज के लिए 'गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस' का हुआ लोकार्पण...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी रायपुर के श्री अग्रसेन धाम में आयोजित भव्य श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि और अग्रसेन जयंती की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को दानशीलता, परोपकार और एकता का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। अग्रवाल समाज व्यापार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण और भारतीय अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत हिस्सेदारी निभा रहा है। उन्होंने नई पीढ़ी को पारंपरिक मूल्यों से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मिशन मोड पर हो रहा है विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण -
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि यह समाज हमेशा से स्वास्थ्य शिविरों, गौसेवा, धर्मशाला निर्माण, सामूहिक विवाह और निःशुल्क शिक्षा जैसे जनहित के कार्यों में अग्रणी रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार भी मिशन मोड पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में खनिज, वनोपज, बिजली और पानी जैसे प्रचुर संसाधन मौजूद हैं, और अग्रवाल समाज अपने व्यावसायिक कौशल व परिश्रम से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भी समाज के योगदान की सराहना की।

गौसेवा के लिए एम्बुलेंस समर्पित और प्रतिभाओं का सम्मान -
महोत्सव के अवसर पर गौसेवा को बढ़ावा देते हुए घायल गौमाता के इलाज के लिए 'गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस' का लोकार्पण किया गया। 'अग्रसेवा गौशाला रायपुर' द्वारा संचालित इस एम्बुलेंस की सेवा जरूरत पड़ने पर मोबाइल नंबर +91-8109002139 पर संपर्क करके ली जा सकती है।
इस विशेष आयोजन के दौरान अग्रवाल समाज की डायरेक्ट्री और 'अग्रपुष्प बुलेटिन' त्रैमासिक पत्रिका के पहले अंक का विमोचन किया गया। साथ ही, समाज के मेधावी विद्यार्थियों को 'अग्र प्रतिभा सम्मान' और युवाओं को 'अग्र गौरव सम्मान' से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर एडीआर ग्रुप के चेयरमैन सुशील अग्रवाल, समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
#ChhattisgarhNews #AgrawalSamaj #AgraSenJayanti #VishnuDeoSai #RamenDeka #ViksitChhattisgarh #GauSeva #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments