रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की आगवानी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
राजधानी के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई सेवा सम्मान और युवा प्रबोधन समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी मौजूदगी रही। रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने इस अवसर पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उनके आगमन को प्रदेश के लिए गौरवशाली पल बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राष्ट्रपति का संघर्षपूर्ण जीवन और सादगी आमजन के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्त्रोत है। उन्होंने उड़िया समाज की तरफ से राष्ट्रपति के स्वस्थ और मंगलमय प्रवास की कामना की। कार्यक्रम में संस्कृति और परंपराओं से जुड़े नुआखाई पर्व की महत्ता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नई पीढ़ी को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगारदाता बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। तकनीकी ज्ञान, नवाचार और उद्यमिता के जरिए ही देश को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, भावना बोहरा, संपत अग्रवाल और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments