google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ की अग्रसेन जयंती ने दिया जीवन का अनमोल अनुभव...

Oct 14
1 min read
  • अनूप बंसल बोले- 14 दिनों तक पूरा अग्र समाज एक परिवार की तरह रहा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायगढ़ :- रायगढ़ की ऐतिहासिक, भव्य एवं विराट 14 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह ने न केवल समाज में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि पूरा अग्र समाज एक परिवार की तरह एकजुट रहा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं समाजसेवी अनूप बंसल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जयंती उनके लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन का अनमोल अनुभव है, जिसने समाज में प्रेम, एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत किया है।


अनूप बंसल ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वे इस जयंती से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं और हर वर्ष इस आयोजन की भव्यता और समाज की भागीदारी उन्हें और अधिक प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि अग्र समाज की एकता, समर्पण और संस्कार ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


उन्होंने सभी आयोजकों, स्वयंसेवकों और समाज जन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे अग्र समाज की सामूहिक मेहनत का 70 से अधिक प्रतियोगिताओं में दिखा उत्पाद से परिणाम है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html