अग्रसेन चौक: 18–20 चक्के वाली एक बड़ी ट्रक नाले में गिर गई....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
तत्काल ध्यान दें — अग्रसेन चौक, क्षमता कॉलोनी
अभी-अभी अग्रसेन चौक स्थित क्षमता कॉलोनी, मंगलम भवन के सामने 18–20 चक्के वाली एक बड़ी ट्रक नाले में गिर गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर खड़े लोगों ने ड्राइवर को “रुको-रुको” कहकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका और ट्रक पीछे की ओर नाले में गिर गई।

गनीमत रही कि आसपास खड़े लोगों की जान बच गई। फिलहाल ट्रक कभी भी पलट सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँचें और आवश्यक कार्रवाई करें।
साथ ही, किसी अन्य दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।
⚠️ जनहित में तत्काल ध्यान देना आवश्यक है।




.jpg)









