google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अग्रसेन जयंती पर बसना में निकली भव्य मशाल रैली, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण...

7 days ago
2 min read
  • अहिंसा और स्वावलंबन के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल...

  • बसना में उत्साह के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती, मशाल थामे नजर आए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बसना। न्याय, समता और समाजवाद के महान प्रणेता महाराजा अग्रसेन की पावन जयंती बसना नगर में पूरी श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय माहौल के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अग्र समाज द्वारा एक भव्य मशाल रैली निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं अपने हाथों में मशाल थामकर समाज के बंधुओं का उत्साह बढ़ाया और रैली का नेतृत्व करते हुए समाज में नई ऊर्जा का संचार किया।

पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और जयकारों के बीच यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्र ध्वज का विधि-विधान से झंडोत्तोलन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने भगवान अग्रसेन के तैलचित्र और प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक समाज के प्रवर्तक नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी समाजवाद के प्रथम पथप्रदर्शक थे। पौराणिक काल में जब शक्ति को ही सत्ता माना जाता था, तब उन्होंने अहिंसा, करुणा और स्वावलंबन का मार्ग दिखाया।

अग्रोहा साम्राज्य की अनूठी परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां हर नया परिवार बसने वाले को नगरवासी 'एक ईंट और एक रुपया' सहयोग स्वरूप देते थे, जिससे उसका घर और व्यापार शुरू होता था। यह इतिहास का सबसे अनूठा मानवीय आर्थिक मॉडल है, जो समाज को स्वाभिमानी बनाता है। आधुनिक युग में भी इस दृष्टि को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को सबल बनाया जा सकता है।

पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि महाप्रसाद केवल भोग नहीं, बल्कि त्याग, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। अग्र समाज ने हमेशा व्यापार के साथ-साथ परोपकार, चिकित्सा, शिक्षा और गौसेवा के जरिए समाज को नई दिशा दी है। सच्चा मानवतावादी वही है जो अपने सामर्थ्य का एक हिस्सा समाज के उत्थान के लिए समर्पित करे।

इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, संरक्षक अजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, हिमचन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सचिव सांवर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सुनील कंसल, आर्यन अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, माला अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, कंचन अग्रवाल सहित नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, मातृशक्ति, युवा वर्ग और अग्र समाज के तमाम पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समूचा परिसर 'महाराजा अग्रसेन की जय' के उद्घोष से गूंज उठा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html