google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

14-19 अक्टूबर को जैनम मानस भवन में सजेगी गरबा की भव्य महफिल.....

5 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

राजधानी रायपुर में पारंपरिक डांडिया और गरबा का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन 'रंगीलो रास गरबा' आज 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जैनम मानस भवन में शुरू होने जा रहा है। इसी सिलसिले में आयोजन की रूपरेखा साझा करने के लिए बुधवार को एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।


आयोजन समिति के संस्थापक नीलेश मुंदड़ा ने बताया कि यह रायपुर का सबसे भव्य गरबा उत्सव होगा। शहरवासियों की सुविधा और बढ़ते यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोजन स्थल जैनम मानस भवन को चुना गया है, जहां विशाल लॉन के साथ-साथ पार्किंग की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के गरबा का लुत्फ उठा सकें।


छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम

मंच की सजावट में छत्तीसगढ़ की माटी की महक दिखेगी, जिसके तहत बस्तर आर्ट की सुंदर कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इससे युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, वेन्यू पर विशेष 'गढ़कलेवा कॉर्नर' बनाया जाएगा, जहां गरबा प्रेमियों को चीला, फरा, भजिया, खुरमी और अनरसा जैसे पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य शैली में नजर आने वाले प्रतिभागियों को 'बेस्ट छत्तीसगढ़ी ट्रेडिशनल लुक' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


उत्सव के मुख्य आकर्षण और कड़े नियम


  • केवल पारंपरिक संगीत: सांस्कृतिक शुद्धता को प्राथमिकता देते हुए इस आयोजन में सिर्फ पारंपरिक गरबा गीत ही बजाए जाएंगे, बॉलीवुड गानों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।


  • पारंपरिक परिधान अनिवार्य: कार्यक्रम में केवल पारंपरिक ड्रेसेस पहनकर आने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा, वेस्टर्न या कैजुअल कपड़ों पर सख्त रोक रहेगी।


  • सुरक्षित पारिवारिक माहौल: उत्सव की गरिमा बनाए रखने के लिए केवल कपल्स और ग्रुप्स को ही प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि स्टैग बॉयज़ (अकेले लड़कों) का प्रवेश वर्जित रखा गया है।


  • नियम और परंपरा: विवादों से बचने और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार पर ही सभी आगंतुकों को तिलक लगाया जाएगा।


  • लाखों के आकर्षक उपहार: विभिन्न प्रतियोगिताओं और श्रेणियों में विजेताओं के लिए प्रायोजकों की ओर से लाखों रुपए के बंपर इनाम रखे गए हैं।


  • सुरक्षा और चिकित्सा प्रबंध: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और महिला बाउंसर्स तैनात रहेंगी। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और दो एंबुलेंस हर वक्त मौजूद रहेंगी।


सुरक्षा, संस्कृति और भव्यता के अनूठे मेल वाला यह आयोजन रायपुरवासियों को एक बेहद यादगार और रोमांचक अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रेसवार्ता के दौरान नीलेश मुंदड़ा, कपिल दोषी, मारुति काबरा, सीए अमित राठी, राजीव मुंदड़ा, आर्या दुबे, राम वाधवानी, अणुव्रत खटोर, अमर धिंगानी, शरद सारडा, विकास आहूजा और राकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html