वर्धमान वाटिका को सौगात, महापौर मीनल चौबे ने किया 21 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन...
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 2 वार्ड 28 देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 में वर्धमान वाटिका में हॉल निर्माण, उद्यान सौंदर्यीकरण विकास कार्य का भूमिपूजन वार्ड पार्षद कृतिका जैन सहित कर नागरिकों को दी शानदार सौगात |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहीद हेमू कलानी वार्ड (क्रमांक 28) में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने जोन क्रमांक 2 के तहत देवेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित वर्धमान वाटिका परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकर मद के अंतर्गत 21 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से वर्धमान वाटिका परिसर में हॉल निर्माण, विकास कार्य और उद्यान सौंदर्यीकरण के नवीन कार्य कराए जाएंगे। महापौर मीनल चौबे ने नारियल (श्रीफल) फोड़कर और कुदाल चलाकर विधिवत इन विकास कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर वार्ड 28 की पार्षद कृतिका जैन, वर्धमान वाटिका देवेंद्र नगर सेक्टर-5 उद्यान संचालन समिति के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक और महिलाएं उपस्थित रहे। इस सौगात से स्थानीय रहवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान महापौर मीनल चौबे ने जोन-2 के कार्यपालन अभियंता पीडी घृतलहरे को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता के साथ और पूरी पारदर्शिता से जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। वार्ड पार्षद कृतिका जैन ने वर्धमान वाटिका में इन विकास कार्यों की शुरुआत करने के लिए समस्त वार्डवासियों की ओर से महापौर का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। #Raipur #MayorMinalChoubey #KritikaJain #Ward28 #DevendraNagar #RaipurMunicipalCorporation #DevelopmentWorks #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments