पति-पत्नी के विवाद में मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया अपराध....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सांकरा थाना: थाना सांकरा अंतर्गत ग्राम ढोढरकसा में पुरानी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में दोनों ओर से अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर परस्पर (क्रॉस) अपराध दर्ज कर लिया है।
पत्नी: पति और ससुर ने की मारपीट
प्रार्थीया कृष्णा साई (25 वर्ष) ने सांकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 7:00 से 8:00 बजे के बीच पुरानी घरेलू बात को लेकर उनके पति राजेश साई और ससुर नुराधन साई ने उन्हें अश्लील गालियाँ दीं तथा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। जब पीड़िता ने अपने भाई कान्हा साहू और चाचा टिकेश्वर साहू को बुलाकर बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट में कृष्णा साई के हाथ, सीना, कंधा और सिर के अलावा उनके भाई और चाचा को भी चोटें आई हैं।
पति: ससुराल वालों ने घर आकर पीटा
दूसरी ओर, प्रार्थी राजेश साई (34 वर्ष) ने भी थाने में काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश का आरोप है कि घटना के समय पत्नी कृष्णा साई के साथ विवाद होने पर उसने अपने भाई कान्हा साहू और चाचा टिकेश्वर साहू को बुला लिया, जिन्होंने घर पहुँचकर गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए राजेश के साथ मारपीट की। जब राजेश के वृद्ध पिता नुराधन साई बीच-बचाव करने आए, तो टिकेश्वर साहू ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हमले में राजेश के सिर, हाथ, पीठ और उनके पिता के चेहरे व पीठ पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस:
सांकरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत क्रॉस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #SankaraNews #ChhattisgarhCrime #MahasamundNews #FamilyDispute #PoliceCase #CGNews #CrimeNews #CrossCase #LocalNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments