google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिवसेना और एनसीपी के बाद कांग्रेस भी टूटने की कगार पर पहुंची....

Jul 31, 2023
1 min read




















महाराष्ट्र की राजनीति में प‎रिवर्तन कब हो जाए, कोई भरोसा नहीं है। जहां एमवीए के तीन घटक दलों में शिवसेना और एनसीपी में फूट पड़ चुकी है। जबकि अब कांग्रेस के टूटने की बात भी कही जा रही है। बहरहाल, बीजेपी सांसद रणजीत सिंह नाइक निंबालकर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके मुताबिक आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में भी फूट पड़ सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की माने तो ऐसी कोई बात नहीं है। उनके द्वारा कांग्रेस के एकजुट होने का दावा किया जा रहा है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी में फूट को लेकर हमेशा अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। गौरतलब है ‎कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार को भंग हुए एक साल बीत चुका है।

लेकिन इस एक साल के अंतराल में ही महाविकास अघाड़ी में शामिल तीन प्रमुख दलों में से दो शिवसेना और एनसीपी में दो गुट बन चुके हैं। अब कांग्रेस अकेली पार्टी है बची है जो अभी तक विभाजित नहीं हुई है।

हालां‎कि राज्य के माढा से बीजेपी सांसद रणजीत सिंह नाईक निंबालकर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही महाविकास अघाड़ी से बाहर हो जाएगी। खास बात यह है कि महाविकास अघाड़ी के टूटने के लिए भी कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार मानी जा रही है।

रणजीत सिंह नाईक निंबालकर ने दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ विधायक सरकार में भी शामिल होंगे। दरअसल कांग्रेस विधायकों को लगता है कि अब महाविकास अघाड़ी में रहने का कोई फायदा नहीं है। इसलिए वे सरकार में शामिल होंगे। जिसके बाद महाविकास अघाड़ी में केवल एनसीपी और उद्धव ठाकरे गुट ही बचेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html