google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

जहरीली शराब से 25 की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी अवैध शराब पर सख्ती...

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद छत्तीसगढ़ में भी अवैध शराब के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी गई है। आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। अंतरराज्यीय सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी के साथ वाहनों की जांच की जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसे स्थान भी जांच के दायरे में रहेंगे।


वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा के बाद मंगलवार को इसका निर्णय लिया गया। विभाग ने पुलिस और दूसरे संबंधित विभागों के साथ मिलकर जिला स्तर पर विशेष टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं। इन टीमों का फोकस सिर्फ अवैध शराब पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जहरीली शराब में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट के स्रोत तक पहुंचने पर भी रहेगा।


अभियान की मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जाएगी। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता के प्रभारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी जिला कार्यालयों और उड़नदस्ता टीमों को रोज की कार्रवाई की समेकित रिपोर्ट अगले दिन दोपहर 12 बजे तक मुख्यालय भेजनी होगी। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार सिर्फ अपने यहां जांच तक सीमित नहीं रहना चाहती। सागर में हुई घटना के कारणों और वहां इस्तेमाल हुई अवैध स्पिरिट के स्रोत की जानकारी जुटाने के लिए आबकारी विभाग ने चार अधिकारियों की टीम मध्य प्रदेश भेजने का प्रस्ताव तैयार किया है।


आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने इसके लिए विभाग के सचिव को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। प्रस्तावित टीम में मुख्यालय के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव और पी.एल. साहू, बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता के प्रभारी उपायुक्त अजय सिंह धुर्वे तथा मुख्यालय के सहायक जिला आबकारी अधिकारी उमेश अग्रवाल शामिल हैं। टीम सागर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करेगी और घटना स्थल, अवैध शराब की सप्लाई तथा स्पिरिट के स्रोत से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। वापसी के बाद रिपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार को दी जाएगी। इसका इस्तेमाल प्रदेश में ऐसी घटना की आशंका को रोकने के लिए किया जाएगा।


आबकारी विभाग ने लोगों से अवैध शराब की सूचना टोल-फ्री नंबर 14405 या ‘मनपसंद’ मोबाइल ऐप के जरिए देने की अपील की है। विभाग ने लोगों से केवल अधिकृत शराब दुकानों से ही शराब खरीदने को कहा है। सागर की घटना के बाद अब छत्तीसगढ़ में अभियान की असली परीक्षा यह होगी कि सीमाओं और स्थानीय स्तर पर निगरानी कितनी प्रभावी रहती है। सागर में जहरीली शराब से अब तक 25 की मौत मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।


दर्जनों अस्पताल में भर्ती हैं। इन मौतों के बाद अब प्रशासन इतना डर गया है कि वह इससे संबंधित सूचना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुराने तरीकों को आजमाने लगा है। जहरीली शराब से संबंधित बीमारी के लक्षण बताने और यह कितने घातक हो सकते हैं, इसके लिए गांव-गांव में ढिंढोरा पिटवाया जा रहा है। मुनादी करवाई जा रही है। मुनादी करने वाले एक-एक गली में जाकर यह जानकारी लोगों को दे रहे हैं।

#रायपुर #छत्तीसगढ़ #अवैधशराब #जहरीलीशराब #आबकारीविभाग #सुरक्षा #ब्रेकिंगन्यूज़ #CGNews #Raipur #Chhattisgarh #brekingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html