खैरागढ़ में अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन सख्त, विशेष टीमों की तैनाती...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी बीच खैरागढ़ जिला प्रशासन ने अवैध धान की आवक, भंडारण और बिचौलियों के खेल पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने थोक और फुटकर मंडी व्यापारियों की एक अहम बैठक बुलाई। बैठक में साफ शब्दों में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी अवैध धान की खरीदी-बिक्री या परिवहन में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की नजर मुख्य रूप से दूसरे राज्यों से अवैध धान लाकर छत्तीसगढ़ के उपार्जन केंद्रों में खपाने वालों और बिचौलियों पर है। किसानों के रकबे का दुरुपयोग कर बाहरी धान को समर्थन मूल्य पर बेचने की साजिशों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर एक 'कंट्रोल एंड कमांड सेंटर' बनाया गया है, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखेगा।
साथ ही, राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता, वन और परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त विशेष टीमें गठित की गई हैं जो लगातार निरीक्षण करेंगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों को ही मिलना चाहिए, और नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। #Khairagarh #DhanKharidi #KharifMarketingYear #PaddyProcurement #ChhattisgarhNews #FarmersNews #SupportPrice #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments