google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को 25 वर्षों तक सींचने वाले अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान....

Aug 13
2 min read
  • 'सातवें निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल' में देश के दिग्गज फिल्मकारों के बीच मिला 'एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड'......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा, लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में ऐतिहासिक योगदान के लिए धरसींवा विधायक व प्रख्यात अभिनेता अनुज शर्मा को प्रतिष्ठित ‘एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान रायपुर में आयोजित दो दिवसीय 'सातवें निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल' में प्रदान किया गया।


निर्मल पांडे स्मृति न्यास द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में अनुज शर्मा को छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को पिछले 25 वर्षों से लगातार नेतृत्व देने, सहेजने और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही, कला के क्षेत्र में उनके देशव्यापी प्रभाव को देखते हुए 'ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला' की ओर से भी उन्हें एक विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।


सांस्कृतिक पहचान को मिला राष्ट्रीय मंच

समारोह के दौरान उपस्थित वरिष्ठ जनों ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास और उसकी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में अनुज शर्मा के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अनुज शर्मा के शानदार अभिनय, कला और छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के प्रति उनके अटूट समर्पण ने प्रदेश की अनूठी संस्कृति को देश के व्यापक मंचों पर सम्मानजनक स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


यह छत्तीसगढ़ की माटी और कलाकारों का सम्मान: अनुज शर्मा

इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए निर्मल पांडे स्मृति न्यास एवं ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला का आभार व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ी सिनेमा, इससे जुड़े हर छोटे-बड़े कलाकार और हमारे प्रदेश की समृद्ध लोक कला-संस्कृति का सम्मान है।"


सिनेमा के सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने पिछले 25 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कलाकारों, तकनीशियनों और दर्शकों के निरंतर सहयोग से यह यात्रा आगे बढ़ती रही है। आज समय की मांग है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों और लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास करें।" उन्होंने जोर दिया कि इस अनमोल विरासत को सहेजना और सुरक्षित रूप से आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


देशभर के फिल्मकारों का जुटाव, प्रदेश में हर्ष की लहर

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय 'सातवें निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल' में देशभर से फिल्म जगत से जुड़े दिग्गज कलाकार, निर्देशक, निर्माता और कला-संस्कृति प्रेमी शामिल हो रहे हैं। इस फेस्टिवल के माध्यम से सिनेमा के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत संदेश दिया जा रहा है।


इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने अनुज शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा और संस्कृति के क्षेत्र में अनुज शर्मा के योगदान को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html