खैरागढ़ में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
खैरागढ़ :- अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लालपुर चौक में दबिश देकर उसके कब्जे से 14 पौवा देशी शराब और बिक्री की नकदी बरामद की। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर चौक क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार देवांगन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लालपुर खैरागढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 180-180 मिलीलीटर के 14 पौवा देशी शराब बरामद हुए।
जब्त शराब की कीमत 1,120 रुपये और बिक्री से प्राप्त 360 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल जब्ती 1,480 रुपये की बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। #Khairagarh #IllegalLiquor #KhairagarhPolice #ExciseAct #ChhattisgarhNews #PoliceAction #CrimeNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments