google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वन विभाग की कार्रवाई: अधिकारियों व एक्सपर्ट टीम के निर्देशन में तेंदुए का सफल रेस्क्यू....

Oct 5
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- वन परिक्षेत्र बागबाहरा के कोमाखान परीवृत्त अंतर्गत नर्रा परिसर के ग्राम झिटकी में रात्रि लगभग 01:00 से 02:00 बजे के मध्य एक वन्यप्राणी तेंदुए द्वारा एक ही परिवार के 06 व्यक्तियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के पश्चात परिवार के सदस्यों द्वारा तेंदुए को घर के अंदर बंद कर दरवाजा सुरक्षित रूप से बंद कर दिया गया। राज्य शासन के वनमंत्री केदार कश्यप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडे तथा पीसीसीएफ(वन्यजीव) ओ.पी. यादव के कुशल निर्देशन एवं मुख्य वन संरक्षक मणिवासगण एस. द्वारा झिटकी ग्राम में तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया।


घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम रात्रि से ही घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए हुए थी। घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय महासमुंद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। सी सी एफ मणिवासगण के द्वारा घायलों का जिला अस्पताल महासमुंद जा कर हाल चाल जाना घायलों में चोट की गंभीरता को देखते हुए उत्तरी बाई, सुनीता यादव एवं मनीष यादव को बेहतर उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया है।


इस पूरी कार्यवाही के दौरान वनमण्डलाधिकारी श्रीनिवास तनेटी, उप वनमण्डलाधिकारी गोविंद सिंह महासमुंद एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा नवीन वर्मा तथा बागबाहरा परिक्षेत्र के कर्मचारी उपस्थिति रहे। रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ घर में बंद तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट टीम द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर अन्यत्र ले जाया गया है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें एवं वन्यप्राणी की उपस्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html