google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूल हॉस्टल में इनवर्टर के कटे तार से करंट फैलने से 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत....

Oct 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सीतापुर: छत्तीसगढ़ के सीतापुर क्षेत्र के ग्राम सूर स्थित केन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र आशुतोष लकड़ा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि प्रबंधन पर मामले को दबाने और घायल छात्र को समय पर सही इलाज नहीं दिलाने का आरोप है।


इनवर्टर के खुले तार से फैला करंट -

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हॉस्टल में बिजली बैकअप के लिए इनवर्टर लगाया गया था। इसका तार भूमिगत बिछाने के बजाय दीवार के सहारे और बाथरूम के लोहे के दरवाजे के पास से गुजारा गया था। दरवाजे के बार-बार खुलने-बंद होने से तार का बाहरी कवर कट गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी क्षतिग्रस्त और कटे हुए तार से करंट फैला, जिसकी चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया।


इलाज में देरी और लीपापोती के आरोप -

घटना 10 अक्टूबर की रात की है। आरोप है कि हादसे के बाद हॉस्टल प्रबंधन छात्र को नजदीकी सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बजाय खड़गांव स्थित एक निजी क्लीनिक ले गया। हालत गंभीर होने और करीब एक घंटे बाद उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रबंधन पर घटना को सार्वजनिक करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं।


अभाविप का उग्र प्रदर्शन और कार्रवाई -

छात्र की मौत से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल हॉस्टल के बाहर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई गई।


दबाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन राजधानी खेस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल से इनवर्टर का कटा हुआ तार मिला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html