दुकान के नाम पर पैसे लेने का आरोप, कुरुद में मचा सियासी-पुलिसी सनसनी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कुरुद इलाके के चर्चित विवाद में एक नया और बड़ा खुलासा सामने आया है। संजय नगर निवासी मीना चंद्राकर ने एसडीओपी को लिखित शिकायत देकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन के नाम पर उनसे 3.10 लाख रुपये लिए गए थे, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा अभी भी बकाया है।
दुकान और पैसों के लेन-देन का मामला -
शिकायत के अनुसार, पूरा मामला 12 जून 2024 का है। मीना चंद्राकर का आरोप है कि उन्हें नया बाजार स्थित नगर पंचायत कॉम्पलेक्स में दुकान दिलवाने का झांसा दिया गया था। इसके एवज में उन्होंने अपने पति की एफडीआर (FDR) तुड़वाकर और परिवार की आर्थिक व्यवस्था कर पैसों का इंतजाम किया था। आरोप है कि उनके भाई ललित चंद्राकर की मौजूदगी में तपन चंद्राकर को कुल 3 लाख 10 हजार रुपये नकद दिए गए थे, जिसके दस्तावेज और फोटो भी उस दौरान लिए जाने की बात कही गई है।
रकम वापसी और बचा हुआ बकाया -
समय पर दुकान न मिलने के बाद जब मीना ने अपनी राशि वापस मांगी, तो मामले में लेन-देन का सिलसिला शुरू हुआ। आवेदन में बताया गया है कि जनवरी और मार्च 2026 के दौरान अलग-अलग किश्तों में कुल 1 लाख 10 हजार रुपये तो वापस कर दिए गए, लेकिन शेष बचे 2 लाख रुपये अब भी फंसे हुए हैं। इसी बकाया रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान और विवाद की स्थिति गहरा गई है।
जांच की मांग और नया विवाद -
मीना चंद्राकर ने तपन चंद्राकर द्वारा उनके भाई ललित चंद्राकर के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ललित का इस विवाद से सीधा लेना-देना नहीं है, वह केवल लेन-देन के वक्त मौके पर मौजूद थे। महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों पक्षों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।
फिलहाल, मीना द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों की बिना पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments