विजय बघेल को बधाई देने पहुंचा पुलिस के नजर में फरार आरोपी........

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा से प्रत्याशी विजय बघेल को बधाई देने पहुंचे राहुल परिहार पर सुपेला और भिलाई थाने में धारा 420 साहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद भी उसके बधाई देने पहुंचने पर सियासत गर्मा गई है। शिकायतकर्ता उत्तम देवांगन और अन्य लोगो ने डीजीपी आईजी और एसपी को लिखे शिकायत में कहा की 24 जून 23 को राहुल परिहार,रवि मिश्रा,विक्की गोंड ने पारिवारिक कार्य से उनके वहां क्रमांक सीजी 07 सीसी 7295 को लिए थे और प्रतिमाह 20000 रुपया देने का करार हुआ था लेकिन कार को लौटना छोड़ धोखाधड़ी कर बेच दिया। हालाकि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों पर एफआईआर तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाए और फरार बताया जा रहा है, लेकिन जैसे ही बीजेपी से टिकट की घोषणा हुई वैसे ही राहुल परिहार (जो दुर्ग पुलिस की नजर में फरार है) विजय बघेल को बधाई देने उनके पास पहुंच गया, जिसकी जानकारी उसे सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त हुई और शिकायतकर्ता ने तुरंत शिकायत की राहुल परिहार पर दुर्ग जिले के सुपेला और जामुल थाने में धारा 420 सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं और कई शिकायतें पुलिस के पास एक्शन लेने हेतु पेंडिंग हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments