चुनाव के दौरान रायपुर में लगभग 6 हजार पुलिस-जवान रहेंगे तैनात...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कल यानी कि 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। रायपुर में चुनाव के दौरान लगभग 6 हजार पुलिस-जवान तैनात रहेंगे और कानून-व्यवस्था को संभालते हुए चुनाव की प्रक्रिया को सफल बनाएंगे।
रायपुर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि, इस वर्ष हमारे पास पर्याप्त संख्या में मशीनें उपलब्ध है। फर्स्ट लॉट में जितनी मशीनें खराब निकली थी उन्हें बाहर कर दिया है। खराब होने की संभावना बहुत कम है। जिले में 6 हजार पुलिस-जवान तैनात रहेंगे। इसमें जिले की पुलिस और सेंट्रल फोर्सेस भी है। सभी मतदान केंद्रों में ड्यूटी लगा दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments