google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

E20 के खिलाफ 17 अगस्त को रायपुर में AAP का स्टेट लेवल टाउनहॉल, जनता से होगा सीधा संवाद.....

Aug 17
2 min read
  • E20 के खिलाफ AAP का स्टेट लेवल टाउनहॉल, नवीन कार्यालय का होगा उद्घाटन.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। E20 पेट्रोल से वाहनों को होने वाली समस्याओं और उपभोक्ताओं की चिंताओं को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ 17 अगस्त को रायपुर में स्टेट लेवल टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे E20 विरोधी अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में टाउनहॉल आयोजित किए जा रहे हैं।


आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे रायपुर के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता/ चौबे कॉलोनी में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों, मैकेनिकों और आम उपभोक्ताओं के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। पार्टी इन सवालों को टाउनहॉल के माध्यम से जनता के बीच उठाएगी और E20 से जुड़ी समस्याओं, माइलेज में कमी, वाहन के प्रदर्शन और इंजन संबंधी शिकायतों पर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करेगी।


पार्टी नेताओं ने कहा कि E20 को लेकर देशभर में बहस तेज हो रही है। हाल ही में कुछ प्रमुख वाहन कंपनियों से जुड़े आंतरिक ईमेल में ईंधन में क्लोराइड और नमी जैसी समस्याओं को लेकर चिंता सामने आने की रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने E20 को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बताया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार को उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज करने के बजाय स्वतंत्र और वैज्ञानिक जांच करानी चाहिए। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने वाहन मालिकों, मैकेनिकों, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम नागरिकों से 17 अगस्त के टाउनहॉल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही कल 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे भाटागांव बस स्टैंड के पास राधा स्वामी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में आम आदमी पार्टी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर पत्रकार साथी व सभी गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html