google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

“रायपुर में AAP का विशाल धरना: 7 सूत्रीय मांगों पर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन”....

Sep 8
2 min read
  • आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में लचर शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, विफल गौधाम योजना, ख़राब सड़कें सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया विशाल धरना प्रदर्शन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लचर शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और बेरोजगारी जैसे प्रमुख जनहित के मुद्दों सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी रायपुर के नलघर चौक में शांतिपूर्ण विशाल धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा सरकार पूरी तरह बर्बाद कर दी है, प्रदेश शिक्षा के मामले में 34 वें नंबर पर है जो कि शर्मनाक है। पेपर लीक सरकार रोक नहीं पा रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है, हर तरफ जर्ज़र सड़कें हैं, सड़को पर बैठे मवेशियों की जान जा रही है, बढ़े बिजली बिल से जनता त्रस्त है।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, किसानों को महंगी यूरिया खाद लेना पड़ रहा है और 1 लाख रोजगार की गारंटी का वादा कर सत्ता में वाली भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारी दर और बढ़ी है।


धरना-प्रदर्शन के मुख्य 7 सूत्रीय मुद्दे:-


  1. लचर शिक्षा व्यवस्था: सरकारी स्कूलों की बदहाली, शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर में तुरंत सुधार किया जाये ।

  2. बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पतालों में डॉक्टरों, आवश्यक दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को दूर किया जाये ।

  3. विफल गौधाम योजना: गौधाम योजना के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच और आवारा मवेशियों के उचित रखरखाव का तुरंत बंदोबस्त किया जाये ।

  4. खराब सड़कें: राज्य की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाये ।

  5. किसानों के साथ छलावा: किसानों को महंगी और खाद-बीज की किल्लत, उचित समर्थन मूल्य न मिलने और मुआवजे में हो रही देरी पर हमारा कड़ा विरोध है ।

  6. बिजली बिल से हलाकान जनता: बिजली के बढ़े हुए दामों और अनाप-शनाप बिलों को वापस लेकर जनता को राहत दिया जाये।

  7. बढ़ती बेरोजगारी: प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करें और रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये ।

आज के धरना प्रदर्शन में राज्य से आये सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।


आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन 7 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र उचित और सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो इस आंदोलन को राज्य के कोने-कोने में ले जाकर उग्र रूप दिया जाएगा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html