झाड़फूंक की आड़ में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कांकेर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास और इलाज के नाम पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने खुद को वैद्य बताकर किशोरी को अपनी जाल में फंसाया और नशीली दवा खिलाकर महीनों तक उसका दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में मेडिकल जांच हुई, तब इस घिनौने कृत्य का राजफाश हुआ।
घटना ताड़ोकी थाना इलाके की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी साल 15 अप्रैल को चौदह वर्षीय बालिका की तबियत खराब होने पर परिजन उसे आमागांव के रहने वाले रमेश कुमार पिस्दा के पास लेकर पहुंचे थे। खुद को बड़ा जानकार बताने वाले इस कथित वैद्य ने बीमारी का बहाना बनाते हुए कहा कि किशोरी की बच्चेदानी में गंभीर समस्या है, जिसका इलाज जरूरी है। इसके नाम पर उसने परिवार का भरोसा जीता और ताबीज थमा दिया।
इसके बाद 25 मई को किशोरी को उसके चाचा के साथ दोबारा उसी शख्स के घर भेजा गया। शातिर आरोपी ने सुनियोजित तरीके से चाचा को किसी दूसरे काम से बाहर भेज दिया और किशोरी को पूजा घर के अंदर ले गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर अचेत कर दिया और उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों पर जब पीड़िता वहां गई, तो उसे हर बार परिजनों से दूर रखा गया और डरा-धमकाकर जुर्म को अंजाम दिया जाता रहा।
पूरा मामला तब खुला जब 17 अक्टूबर को पीड़िता की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे फौरन अंतागढ़ के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद बताया कि किशोरी लगभग पांच महीने की गर्भवती है। यह सच्चाई सामने आते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर लौटने पर जब उन्होंने बेटी से गहराई से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई कि कैसे वह तांत्रिक उसे बेहोश कर दरिंदगी करता था।
बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल ताड़ोकी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एक्शन लिया। आरोपी रमेश कुमार पिस्दा (44) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की कड़क धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अक्टूबर को आरोपी को दबोच लिया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments