google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डीडी नगर क्षेत्र में युवक पर चाकूबाजी, गंभीर हालत में एम्स रायपुर में भर्ती...

Aug 25
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने कामामला सामने आया है। महादेवघाट रोड स्थित रायपुरा अस्पताल और सुमीत बाजार के पास मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवकों ने कथित रूप से कैलाश निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पेट से आंत बाहर आ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टिकेन्द्र देवांगन उर्फ बाउ और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार रायपुरा के निषादपारा निवासी भोजोराम निषाद रंगाई-पुताई का काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा कैलाश निषाद करीब 20 वर्ष का है और महादेवघाट स्थित एक नारियल दुकान में काम करता है। भोजोराम ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब पांच से छह बजे कैलाश घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 10 बजे कैलाश की दोस्त सिमरन नेताम उनके घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि रायपुरा अस्पताल और सुमीत बाजार के पास कैलाश पर हमला हुआ है। आरोप है कि चंगोराभाठा निवासी टिकेन्द्र देवांगन उर्फ बाउ अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा था।


इसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखा चाकू निकालकर कैलाश पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भोजोराम अपनी पत्नी मानबाई और सिमरन नेताम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। परिजनों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में कैलाश की तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन करने के बाद सभी लोग वापस घर लौट गए। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल कैलाश किसी तरह अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने देखा कि कैलाश के पेट पर चाकू से गंभीर चोट लगी थी और उसकी आंत बाहर आ गई थी। गंभीर हालत के कारण वह ठीक तरीके से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। बेटे की हालत देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।


इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल रायपुर ले जाया गया। एम्स अस्पताल से घटना की सूचना मिलने के बाद 24 अगस्त की सुबह करीब 8:35 बजे डीडी नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिन्हा अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने घायल युवक के पिता भोजोराम निषाद से घटना के संबंध में पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। पिता ने टिकेन्द्र देवांगन उर्फ बाउ तथा एक अन्य युवक पर अपने बेटे की हत्या करने के इरादे से चाकू से प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ित के पिता की सूचना पर पुलिस ने एम्स अस्पताल में देहाती नालसी दर्ज की। इसके बाद डीडी नगर थाने लौटकर मामले में असल नंबरी अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 3(5) के तहत हत्या के प्रयास तथा साझा मंशा से अपराध करने का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। वारदात के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हमले के पीछे पुराना विवाद, आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घायल युवक का एम्स अस्पताल में उपचार जारी है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html