नाले में नहाने गए मासूम पर जंगली भालू का हमला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पिथौरा:- विकासखंड के ग्राम रेमड़ा में मंगलवार सुबह नाले के पास एक बच्चे पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 साल का बालक सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच गांव के पास स्थित नाले में नहाने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे भालू ने बच्चे को अपना निशाना बना लिया। हमले में बालक घायल हो गया और उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया, जिसके बाद वह बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
परिजन और ग्रामीण घायल बालक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद रेमड़ा गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को आबादी से दूर खदेड़ने की मांग की है। फिलहाल लोग अकेले घर से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)









Comments