google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सड़क बहने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की सूझबूझ से तीनों सुरक्षित...

Aug 25
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांकेर :- कांकेर में लगातार बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है | रास्तों के पुल के ऊपर से बह रहे पानी ने हादसों का खतरा बढ़ा दिया है | अंतागढ़ के गोंड बिनापाल और हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क क्षतिग्रस्त होकर बह गया | इसी दौरान गुजर रही वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई |


जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था | अंधेरा होने के कारण चालक को क्षतिग्रस्त हिस्से का सही अंदाजा नहीं लग सका | चालक ने वाहन आगे ले जाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में नीचे जा गिरा | वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे |


हादसे के बाद चालक ने अपनी तरफ का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को बाहर निकाला | चालक के सुझबुझ के कारण तीनों की जान बच गई | बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर वाहन चालकों को खतरे की सूचना देने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी मौजूद नहीं था | घटना के बाद प्रशासन मौके पर सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती कदम उठा रही है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html