पिलाटस प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हैदराबाद- IAF का पिलाटस ट्रेनर विमान तेलंगाना के डुंडीगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी सामने आ रही है कि इस घटना में दोनों पायलटों की हालत गंभीर है। वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
सोमवार सुबह भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की कि हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। तेलंगाना के डुंडीगल में पिलाटस प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त गया। इस हादसे में पहले विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत की खबर सामने आ रही थी। पर अब वायुसेना ने अपने बयान में कहा है कि दोनों पायलटों को गंभीर चोट आई है लेकिन, किसी के मौत की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पायलटों ने अपनी जान दे दी। दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं। किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments