एक नया खेल, नया दिमाग और आखिरी दांव: क्या इस बार कानून के शिकंजे से बच पाएगा विजय सलगांवकर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सिनेमाघरों में आने से पहले ही सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर बहुप्रतीक्षित फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी 'दृश्यम : द कन्क्लूज़न' को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। पहली दो फिल्मों ने जहां दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि क्या सच है और क्या झूठ, वहीं यह नया अध्याय एक कदम आगे बढ़कर पूछता है कि जब सामने वाला आपके बुने हुए हर एक जाल को काटने के लिए तैयार बैठा हो, तब आप सच्चाई को किस दिशा में मोड़ेंगे ?
अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच शतरंज का खेल -
फिल्म में विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन का वही पुराना शांत और गंभीर अंदाज नजर आता है। उनकी खामोश आंखें और चेहरे के भाव बिना किसी लंबे चौड़े संवाद के सब कुछ बयां कर देते हैं। एक आम इंसान होते हुए भी विपरीत परिस्थितियों में असाधारण दिमाग का इस्तेमाल करने की उनकी खूबी ही उन्हें इस कहानी का केंद्रबिंदु बनाए रखती है।
दूसरी तरफ, इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है क्योंकि क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में जयदीप अहलावत मैदान में उतर चुके हैं। उनका यह कहना कि "मैं आदमी नहीं, शनि हूँ..." इस बात का संकेत है कि इस बार विजय सलगांवकर की राह आसान नहीं होगी। जयदीप का ठहराव, उनका तनाव और हर चाल को तुरंत भांप लेने का अंदाज इस फिल्म को दोनों कलाकारों के बीच एक हाई-वोल्टेज मानसिक मुकाबला बना देता है।
कानून, सबूत और कहानी की नई परिभाषा -
इस बार फिल्म का मुख्य आकर्षण सिर्फ परिवार का भावनात्मक ड्रामा न होकर, अदालत और कानून का कड़ा मुकाबला है। कहानी में प्रकाश राज की मौजूदगी इसे और भी दिलचस्प बनाती है। मामला अब सीधे तौर पर कानून बनाम उस कहानी का बन जाता है, जिसे विजय ने वर्षों से सच के रूप में स्थापित किया है। यह फिल्म एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल छोड़ती है—क्या कानून को सिर्फ पुख्ता सबूत चाहिए या असली सच्चाई? और अगर दोनों विपरीत दिशा में हों, तो न्याय किसके पक्ष में जाएगा ?
बिना किसी फूहड़पन, गानों की गैर-जरूरी भरमार या ओवरएक्टिंग के, यह फिल्म पूरी तरह से अपनी कसी हुई पटकथा, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और अभिनय के दम पर चलती है। यह फ्रेंचाइजी एक बार फिर यह साबित करती है कि सिनेमा में दर्शक सिर्फ चीजें देखता नहीं है, बल्कि खुद एक जासूस की तरह सोचने पर मजबूर हो जाता है।
क्या इस बार विजय कानून के चक्रव्यूह से बच निकलेगा या फिर कोई नया सच सामने आएगा? इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।
शालिनी न्यूज़ एजेंसी संवाददाता राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा..
#दृश्यम #दृश्यम3 #अजयदेवगन #जयदीपअहलावत #बॉलीवुडन्यूज #सस्पेंसथ्रिलर #BreakingADNNews #EntertainmentNews #DrishyamTheConclusion






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments