फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रैवल एजेंट से 51 हजार की ठगी...
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राजधानी के एक ट्रेवल एजेंट से डॉक्टर बनकर 51 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। ठग ने खुद को सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताते हुए अपना नाम, पद, पासपोर्ट नंबर समेत पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी दी। उसने एजेंट से चेन्नई से बैंकॉक की एयर टिकट बुक कराई और कहा कि टिकट लेकर अस्पताल आएं, वहीं कैश में भुगतान कर देगा। एजेंट को भरोसा हो गया और उसने टिकट बुक कर दी।
टिकट लेकर एजेंट अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उस नाम का कोई डॉक्टर वहां है ही नहीं। ठग का मोबाइल भी बंद हो चुका था। इसके बाद एजेंट ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की मदद से एजेंट ने ठग से 40 हजार रुपए वापस ले लिए। इसी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर दो अन्य कारोबारियों से भी 30 और 41 हजार रुपए की ठगी हुई है।
ट्रेवल एजेंट एचएस सिंह ने बताया कि पिछले माह उनके पास रायपुर के सरकारी अस्पताल से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि उसे चेन्नई से बैंकॉक जाना है। उसने फ्लाइट की जानकारी भी दी। एजेंट ने बताया कि टिकट 51 हजार रुपए की है। ठग ने कहा कि उसके साथी डॉक्टर भी इसी फ्लाइट से जा रहे हैं, इसलिए इसी फ्लाइट की टिकट चाहिए।



.jpg)












Comments