google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेवा ज्योति यात्रा में जांजगीर में उमड़ा विशाल जनसैलाब....

50 minutes ago
5 min read
  • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन से जुड़े हजारों कार्यकर्ता...

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सेवा और संगठन को बताया भाजपा की शक्ति, गुरु खुशवंत साहेब बोले - सेवा ज्योति केवल दीप नहीं, राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

जांजगीर/रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में जांजगीर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन की एकजुटता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण देखने को मिला। खोखरा स्थित पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में भाजपा के ध्वज और सेवा ज्योति के प्रति श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खोखरा पुलिस मैदान पहुंचे। पूरे परिसर में राष्ट्र प्रथम के जयघोष, राष्ट्रभक्ति के नारों और सेवा-संकल्प का उत्साह दिखाई दिया। जांजगीर की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने भाजपा के मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को भी प्रदर्शित किया। इस दौरान सभी ने विकसित भारत 2047 के निर्माण का संकल्प लिया। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे, We Will Do It. हम सभी विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं।

खोखरा मैदान में बनी ऐतिहासिक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण खोखरा पुलिस मैदान में बनाई गई विशाल एवं ऐतिहासिक रंगोली भी रही। सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को साकार करती इस भव्य रंगोली ने पूरे कार्यक्रम स्थल की शोभा बढ़ाई। रंगोली में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सेवा-संकल्प की आकर्षक झलक देखने को मिली। विशाल रंगोली को देखने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह रहा। रंगोली ने सेवा ज्योति यात्रा के संदेश को रचनात्मक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत करते हुए पूरे आयोजन को यादगार स्वरूप प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन से जुड़े करोड़ों कार्यकर्ता

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन रहा। खोखरा पुलिस मैदान में उपस्थित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को एकाग्रता और उत्साह के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, समर्पण, संगठन की शक्ति और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री के संबोधन ने जांजगीर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके उद्बोधन से जांजगीर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ देशभर में मौजूद करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी जुड़े। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर राष्ट्रसेवा के संकल्प से ओतप्रोत नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास, जनकल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा और समर्पण की भावना को समाज के बीच पहुंचाने का माध्यम बनी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा सेवा ही भाजपा की पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में निरंतर खड़ा रहने वाला सेवाभावी कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेवा को अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं तथा जनहित के कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाए। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले - सेवा ज्योति राष्ट्रसेवा के संकल्प की प्रतीक

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और राष्ट्रहित की भावना से जुड़ा हुआ है। भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है और कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “सेवा ज्योति केवल एक दीपक बस नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की ज्योति है। यह हमें निरंतर समाज और राष्ट्र के लिए काम करने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में नई पहचान बना रहा है। देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भाजपा संगठन की शक्ति को गांव-गांव तक पहुंचाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आगे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जांजगीर में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि भाजपा का संगठन जमीन पर मजबूत है और कार्यकर्ताओं में सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति गहरा समर्पण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। संगठन की यही भावना भाजपा को देश का मजबूत जनाधार वाला संगठन बनाती है।

मशालों के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, बाइक पर सवार हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उद्बोधन तथा कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सेवा ज्योति कलश के साथ बाइक पर सवार होकर हाथ में प्रज्वलित मशाल लिए यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाइक रैली के रूप में हाथों में मशाल लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मशालों की रोशनी, भाजपा के ध्वज, डीजे की धुन और कार्यकर्ताओं के जोशीले जयघोष से जांजगीर की सड़कें राष्ट्रभक्ति और सेवा-संकल्प से सराबोर नजर आईं। सेवा ज्योति कलश के साथ निकली यात्रा ने जांजगीर शहर के प्रमुख मार्गों और चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया, जहां इसका भव्य रूप से कचहरी चौक में समापन हुआ। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने पूरे आयोजन को जनभागीदारी और संगठनात्मक शक्ति का स्वरूप प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई।

भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखा

जांजगीर में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम ने एक बार फिर भाजपा के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को सामने रखा। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि भाजपा का संगठन केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने, जरूरतमंदों की सहायता करने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति उत्साह और भाजपा संगठन के प्रति विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के विजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक आह्वान तथा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सेवा-संकल्प के संदेश को जांजगीर की धरती से जन-जन तक पहुंचाने वाला रहा।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष भूमेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यालता आनंद प्रकाश मिरी, सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html